नशा क्या करवा सकता है 15 हजार रुपयों के बदले कर दी थी… और चली गई मुसेवाला की जान

aadhunikindia


सिर्फ ₹15000 में केकड़ा ने बराड़ को दे दी थी मुसेवाला की रेकी करके सारी जानकारी।।

बोला- मर्डर होगा, पता नहीं था।।

उस दिन गोल्डी बराड़ से 13 बार बात की।।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा गया संदीप केकड़ा ने पंजाब पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।

केकड़ा ने बताया कि मूसेवाला की रेकी के बदले उसे सिर्फ 15 हजार रुपए मिले थे।



उसने कहा कि मुझे मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकारी नहीं थी।

मुझे लगा कि मुझसे सिर्फ रेकी करवाई जा रही है।

केकड़ा ने चाय पीकर सेल्फी ली और मुखबिरी की थी।।

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या के दिन संदीप केकड़ा मूसेवाला के घर गया था। उसने वहां चाय पी। फिर मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। इसके बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को जानकारी दी थी।

इसके बदले शार्प शूटर्स को पनाह देने वाले प्रभदीप पब्बी ने उसे 15 हजार रुपए दिए।


पुलिस पूछताछ में संदीप केकड़ा ने बताया कि उसकी कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से हत्या वाले दिन 13 बार बात हुई।

 

वह गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हर मूवमेंट की जानकारी देता रहा। उसने ही गोल्डी को बताया कि मूसेवाला बिना गनमैन के जा रहा है। मूसेवाला जिस थार जीप में जा रहा है, वह बुलेट प्रूफ नहीं है। मूसेवाला के साथ 2 लोग और हैं लेकिन उनके पास हथियार नहीं हैं। हालांकि केकड़ा अब भी यह दावा कर रहा है कि उसे नहीं पता कि गोल्डी बराड़ बड़ा गैंगस्टर है और वह मूसेवाला की हत्या करने के लिए उससे मुखबिरी करवा रहा था।।


 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,741FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles