पूर्व फौजी ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या, खुद थाने जाकर किया सरेंडर

1
110

aadhunikindia

सिरसा, चरखी दादरी और कैथल में मंगलवार को महिला समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। सिरसा में पूर्व फौजी ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। में 44 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चरखी दादरी में 24 साल पुरानी रंजिश काे लेकर खेत से घर लाैट रहे किसान को मार डाला।
सिरसा के गांव बड़ागुढ़ा निवासी गुरमेल सिंह फौज से रिटायर हो चुका है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी लवप्रीत से की थी। गुरमेल को उसके चाल चलन पर शक करता था, जिसकी वजह से अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। कई बार पंचायतें भी हो चुकी थी। बठिंडा निवासी मृतका के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि 12 साल पहले बेटी की शादी गरमेल सिंह के साथ की थी। गुरमेल की पहली पत्नी से 2 बेटे हैं। आरोपी अक्सर झगड़ा करता रहता था। जिसने अब कुल्हाड़ी से उसकी बेटी को मार दिया है।
पत्नी की हत्या के बाद गुरमेल सिंह सीधा थाने पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शुरू में पुलिसकर्मियों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब गुरमेल सिंह अपनी बात पर अड़ा रहा तो पुलिस उसके घर पहुंची। वहां उसकी पत्नी लवप्रीत का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

24 साल पुरानी रंजिश में किसान की हत्या

चरखी दादरी | गांव मकड़ाना में ट्रैक्टर पर सवार 48 वर्षीय किसान कालिया पर रंजिश के चलते हमला कर दिया। वहीं अपने ताऊ को संभालने आए अमित ने हमलावर ज्यादा होने पर परिजनों को बुलाने के लिए घर की तरफ भाग गया। जब तक वह परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचा, किसान की सांसें रुक चुकी थी। पुलिस ने 4 नामजद और 3 अन्य पर केस दर्ज किया है। मामला करीब 24 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा है। 1998 में कालिया ने गांव के ही पप्पू की हत्या कर दी थी। कालिया 7 साल कैद भी काट चुका था।

कैथल में 44 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

ढांड | गांव कौल के 44 वर्षीय व्यक्ति सुल्तान सिंह की किसी ने चोटें मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सुल्तान का शव खेतों में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के मुंह पर गंभीर चोटें मारी गई थीं। साथ ही गुप्तांग में लकड़ी डालकर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर ढांड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुल्तान के भाई रामफल ने कहा कि वे 4 भाई-बहन हैं। सुल्तान उनका छोटा भाई सुल्तान अविवाहित था।

प्रदेश में हत्या की 3 वारदातें } सिरसा, चरखी दादरी और कैथल में महिला समेत 3 की हत्या

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here