दिग्विजय चौटाला (digvijay choutala):
आठ जून को सिद्धू मूसेवाला(sidhu moosewala) के भोग के बाद परिवार की मांग और उनकी शिकायत पर हरियाणा सरकार (haryana govt)मामले में अलग से जांच करेगी क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा के कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की याद में हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा। यह एलान जननायक जनता पार्टी (jjp)के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया। जजपा के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि दुनियाभर में सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमने एक बड़े कलाकार को खोया है और यह समूचे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की याद में हरियाणा के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा।