योग कोच की भर्ती में किया गया है घोटाला: अभय सिंह चौटाला

aadhunikindia


भाजपा-गठबंधन सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है: अभय सिंह

आरटीआई से स्पष्ट हो जाता है कि योग कोच की भर्ती में पदनाम बदलकर धांधली की गई है

आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल 2022 थी लेकिन पैसे लेने की भूख इतनी ज्यादा थी कि पैसे लेकर 29 मार्च 2022 को ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए

10 में से 5 कोचों की नियुक्ति ऐसी की गई जिनको अनुभव नहीं था

आज प्रदेश में लगभग 40 हजार युवा योग में डिग्रियां लेकर बेरोजगार बैठे है।

चंडीगढ़, 7 जून: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला(abhay choutala) ने आए दिन सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाले सामने आने पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा-गठबंधन सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। एक आरटीआई द्वारा सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए भाजपा सरकार के आयुष विभाग द्वारा योग कोच की भर्ती में घोटाले किए जाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीआई से स्पष्ट हो जाता है कि योग कोच की भर्ती में पदनाम बदलकर धांधली की गई है। दूसरा योग कोच पद के लिए योग्यता में एनआईएस जैसी विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा किए अभ्याथर््िायों को नजर अंदाज कर सिर्फ 21 दिन का आनलाइन वैलनैस इंस्ट्रक्टर कोर्स करने वालों को नियुक्ति दी गई है। तीसरा योग कोच की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल 2022 थी लेकिन पैसे लेने की भूख इतनी ज्यादा थी कि पैसे लेकर 29 मार्च 2022 को ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। चौथा 10 में से 5 कोचों की नियुक्ति ऐसी की गई जिनको अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
इनेलो नेता ने कहा कि आज के आधुनिक युग में योग एक बेहद आवश्यक विषय है जिसे घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। लेकिन प्रदेश मेंं सहायक प्रोफेसर, योग शिक्षक और योग सहायक की एक भी नियमित नियुक्ति नहीं है। 70 में से 67 योग कोच के पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 6500 व्यायामशालाएं खोलने की घोषणा की थी जिनमें आज एक में भी योग कोच नहीं है। प्रदेश में 14 हजार के लगभग सरकारी स्कूल हैं लेकिन उनमें एक भी योग शिक्षक नहीं है। वहीं आज प्रदेश में लगभग 40 हजार युवा योग में डिग्रियां लेकर बेरोजगार बैठे हैं। भाजपा गठबंधन सरकार ने नौकरी देना तो दूर 2018 में भर्ती किए गए 500 योग वॉलंटियर्स को भी हटा दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,749FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles