सिवनी2 घंटे पहले
सिवनी जिले की अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वर्षा रानी ठाकुर ने कोरोना काल मे अपनी अहम भूमिका निभाई। जिसके चलते उन्हें भोपाल में सम्मानित किया गया है।
शासन प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यानुसार दायित्व सौंपे गए थे। जिन्हें संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा बेहतर ढंग से निर्वाहन कर मानव सेवा का कार्य किया गया।
इस कार्य में मातृ शक्तियां भी पीछे नहीं है। जो दिन-रात कोरोना महामारी को हराने की इस जंग में अपना शतप्रतिशत योगदान दिया।
वर्षा रानी ठाकुर
ऐसे ही सेवाभाव कर्तव्य निर्वाह का उदाहरण जिले की अर्बन क्षेत्र की एएनएम वर्षा रानी ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत 1 लाख हितग्राहियों को वैक्सीन लगाई है। जिसके चलते ठाकुर को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
पिता की मौत के दौरान की ड्यूटी
एएनएम वर्षा रानी ने बताया कि वे ड्यूटी में थी तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। बहुत सारे लोगों के फोन आते रहे लेकिन वे अपनी ड्यूटी कर रहीं थी इसलिए किसी का फोन नही उठाया,बाद में उन्हें पता चला कि उनके पिता की मौत हो गई है।जब वे उनके पास गई तो वे उन्हें नही मिल पाए।
काम करने के दौरान कई परेशानियां
वर्षा ने यह भी बताया कि काम करने के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैक्सीन लगाने जाती तो लोग दरवाजा बंद कर लेते थे,उन्हें यह कहकर भाग देते थे कि जब हमें वैक्सीन नही लगवाना है तो क्यों जबरदस्ती कर रहे हैं। कई बार झगड़ा भी करने लगते थे।
अब उन्हें सम्मान मिलने पर नर्सों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है तथा उनका मनोबल भी बढ़ा है। साथ ही उनकी साथी नर्स यशोदा पंचेश्वर, बन्दना बघेल सहित नर्सों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।
खबरें और भी हैं…
First of all I would like to say great blog! I had
a quick question in which I’d like to ask if you don’t mind.
I was interested to find out how you center yourself and clear your head prior to writing.
I’ve had a difficult time clearing my mind in getting my ideas out.
I truly do take pleasure in writing however it just seems like the first
10 to 15 minutes are lost just trying to figure out how to begin. Any
ideas or tips? Thank you!