
aadhunikindia
सार
सात मई को जारी एक फरमान को लेकर अफगानिस्तान की आजाद ख्यालात महिलाओं में आक्रोश है। महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर भी उतरा, लेकिन उन्हें गोलियों से भून डालने की धमकी देकर वापस लौटा दिया गया।
Taliban Decree on Women: तालिबान का ऐसा फरमान कि अफगानी महिलाओं ने कहा- यहां महिला होना अपराध, जानिए आधी आबादी की आपबीती
सार
सात मई को जारी एक फरमान को लेकर अफगानिस्तान की आजाद ख्यालात महिलाओं में आक्रोश है। महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर भी उतरा, लेकिन उन्हें गोलियों से भून डालने की धमकी देकर वापस लौटा दिया गया।

विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत को रविवार को नौ महीने पूरे हो गए। इससे पहले महिलाओं को लेकर उसका एक फरमान चर्चा में है। इसके मुताबिक, महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना जरूरी है। फरमान न मानने वाले के लिए सजा भी तय कर दी गई है।
सात मई को जारी इस फरमान को लेकर अफगानिस्तान की आजाद ख्यालात महिलाओं में आक्रोश है। महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर भी उतरा, लेकिन उन्हें गोलियों से भून डालने की धमकी देकर वापस लौटा दिया गया। तालिबानी हुकूमत का महिलाओं के लिए यह कोई पहला प्रतिबंध नहीं है। इसके पहले भी कई तरह के प्रतिबंध लागू हो चुके हैं।
पहले जान लीजिए तालिबानी सरकार ने क्या फरमान जारी किया?
अफगानी महिलाओं ने क्या कहा?
महिलाओं के साथ कैसा सलूक करते हैं तालिबानी?

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ की रहने वाली अरफा ने तालिबानियों के टॉर्चर की दास्तां बताई। एक टीवी को दिए इंटरव्यू में अरफा ने बताया कि तालिबानी लड़ाके लड़कियों को उठा ले जाते हैं। जबरन शादी करते हैं। रेप करने के बाद छोड़ देते हैं। अगर कोई इसके खिलाफ कुछ बोलता तो उसे गोली मार देते हैं।
काबुल की रहने वाली मरियम कहती हैं, ‘पिछले आठ महीने में तालिबान ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, सिवाय प्रतिबंध लगाने के।’
महिलाओं पर किस-किस तरह के लगे प्रतिबंध?
- 72 किलोमीटर से दूर जाने पर महिलाओं के साथ उनका करीबी रिश्तेदार होना जरूरी है। अगर कोई रिश्तेदार नहीं है तो महिला अकेले नहीं जा सकती है।
- कई तरह की सरकारी नौकरियों में महिलाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- बच्चियां हिजाब के बगैर स्कूल नहीं जा सकती हैं।
- लड़के और लड़कियों की पढ़ाई एक ही कॉलेज में नहीं होगी।
- लड़कियां कॉफी शॉप में नहीं जा सकती हैं।
- महिलाओं को खेल में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध है।